इटारसी। जयस्तंभ के पास स्थित आजाद चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रविवार 12 नवंबर को 56 भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर माता जी की महाआरती भी की जायेगी।
नवयुवक मंडल आजाद चौक के दीपक चौरसिया एवं बसंत अग्रवाल ने बताया कि रविवार को शाम 7 बजे से दुर्गा मंदिर में माता जी की महाआरती के बाद माता जी को 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया जायेगा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माता जी का भंडारा होगा। मंदिर समिति से जुड़े सभी सदस्यों ने नगर की जनता से अधिक अधिक संख्या उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
दुर्गा मंदिर में 56 भोग एवं भंडारा कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








