---Advertisement---

मत्स्य विभाग के मना करने पर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

By
On:
Follow Us

इटारसी। तवा जलाशय में अवैध मत्स्याखेट करने पर केसला पुलिस ने आज एक व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कल मामले में दो मछुआरों को पकड़ा था और मत्स्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर मामला उनको सौंपना चाहा था। आज विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामला कोर्ट में है, वे इसमें कुछ नहीं कर सकते तो पुलिस ने आज मत्स्याखेट अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
केसला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इस मामले में पुलिस ने विकास खंडेलवाल नामक व्यक्ति के खिलाफ 379, 7 (1)(अ) मत्स्याखेट अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। बता दें कि शुक्रवार की शाम 3 से 4 बजे के बीच सुखतवा की केवट मत्स्य उद्योग सहकारी समिति, सर्वोदय मत्स्य सहकारी समिति सहित आसपास के गांव की करीब पांच समिति के सदस्यों ने केसला पुलिस के साथ जाकर पांच बिहारी मछुआरों को मय जाल के पकड़कर थाने लाए थे। केसला पुलिस ने मत्स्य विभाग को खबर करके मामला दर्ज करने को कहा था, लेकिन विभाग के अफसरों ने असमर्थता जता दी। मछुआरों ने बताया कि सुपलई, घोघरा पत्थर के पास करीब 40 बिहारी मछुआरे थे, टीम को देखकर भाग निकले, केवल 5 ही हाथ आए हैं। पुलिस के साथ उनके सुखान जाल और करीब एक क्विंटल सूखी मछली पकड़ी थी। पुलिस के अनुसार यह सारा माल एक ही व्यक्ति का था, उसी पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.