इटारसी। जयस्तंभ से बड़े मंदिर मार्ग पर तुलसी चौक के पास एक ग्रामीण को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में घायल सायकिल सवाल को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया है। उपचार के बाद घायल ग्रामीण ने पुलिस में शिकायत नहीं करायी और अपने घर चला गया।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद बड़े मंदिर के पास कार एमपी,12-सीए, 1540 के चालक ने मेहरागांव, सी केबिन, निवासी रवि श्रीवास 40 वर्ष को टक्कर मार दी। उसके मुंह और सिर में चोट आयी। उसे अस्पताल ले जाया गया। रवि की सायकिल भी चकनाचूर हो गई है। लेकिन उसने कार चालक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों में समझौता हो गया है।
कार ने सायकिल सवार को टक्कर मारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








