इटारसी। प्रिया फिल्म्स सिने विजन की फिल्म रोमियो जी का मुहूर्त नागपुर स्थित बाबा ताजुउद्दीन की मजार पर हुआ। फिल्म में इटारसी के भी कुछ कलाकार हैं। फिल्म के हीरो जीत सिंह मजार पर चादर चढ़ाते हुए मुहूर्त शॉट फिल्माया है। प्रिया फिल्म्स सिने विजन के मीडिया प्रभारी राजेश्वरानंद ने बताया कि इस फिल्म में कई बड़े कलाकर अभिनय करेंगे और इस फिल्म में इटारसी के संगीतकार जितेन्द्र राजवंशी संगीत देंगे। बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के प्रमुख शहजाद भाई ने क्लेप देकर फिल्म का मुहूर्त किया। अगले माह से फिल्म की हीरोइन सहित अन्य कलाकारों के लिए होशंगाबाद, इंदौर व भोपाल में आडिशन आयोजित किये जाएंगे। इस अवसर पर प्रिया फिल्म्स सिने विजन की निर्माता निर्देशक प्रिया एस.राठौर, डायरेक्टर सुरजीत हीर सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
नगर के कलाकारों की फिल्म का नागपुर में मुहूर्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








