इटारसी। नगर पालिका इटारसी एवं मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देश्यीय विकास समिति के तत्वावधान में शहरी आजीविका केन्द्र में स्व सहायता समूह के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में क्षेत्रीय स्तर संगठन का गठन हेतु जानकारी दी गई। अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने संगठन के गठन की प्रक्रिया एवं फायदे बताए। स्रोत संगठक अजय मंजारिया ने समूह के पदाधिकारियों को बताया कि उनकी संस्था समूह के गठन, बैंक में खाता खोलने, समूह का प्रशिक्षण में मदद करेगी।
एस अवसर पर गृह लक्ष्मी स्वसहायता समूह जय मां दुर्गा, खुशबू, मिलन महिला समूह, वैष्णवी समूह, सरस्वती समूह, विंध्याचल समूह, राधे-कृष्णा समूह के पदाधिकारी एवं मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देशीय विकास समिति के कर्मचारी एवं सहयोगी कमला तिवारी, सतीश, प्रदीप, मुमताज, अर्चना, अनिता, शहरी आजीविका केन्द्र शालिनी यादव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
स्व सहायता समूह क्षेत्रीय स्तर संगठन का गठन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








