---Advertisement---

कनेक्टिंग टू सर्व के अंतर्गत  लगा शिविर

By
On:
Follow Us

इटारसी। विधिक सेवा दिवस के दस दिवसीय राष्ट्र व्यापी अभियान कनेक्टिंग टू सर्व के अंतर्गत आज मेहरागांव ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया। तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से शुरु हुए कार्यक्रम में द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती वंदना जैन के दिशा निर्देश में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर लगाया।
शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे। इस दौरान न्यायाधीश ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्हें कानून की जानकारी दी। शिविर के दौरान सरपंच जितेन्द्र पटेल, रामसिंह, श्याम सिंह, रविशंकर चौरे, पुष्पकुमार बड़कुर, जगदीश खरे, राधेश्याम सैनी, रामचरण ओनकर, रामरतन मनवारे, कमलेश मेहरा, चंद्रमोहन, बबलू पटेल, दामोदर प्रसाद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
समिति की ओर से बताया गया है कि 9 नवंबर से न्यायालय परिसर में मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क लगाई है जहां पर रिटेनर्स आरव्ही पांडेय, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, संतोष गुरयानी उपाध्यक्ष, बीएल केवट, विनोद भावसार प्रतिदिन पक्षकारों को सलाह दे रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.