इटारसी। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आज यहां जयस्तंभ चौक पर संजय लीला भंसाली का पुतला दहन करके मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में उनकी फिल्म पद्मावती को संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित करने की मांग की है।
दोपहर में जयस्तंभ चौक पर पुतला दहन के बाद संगठन के राजकुमार बतरा, गजानन तिवारी, विनोद मालवीय, राहुल मालवीय आदि ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मावती की मूल कहानी एवं चरित्र से खिलवाड़ कर व्यावसायिक हितों में उपयोग किया है, इससे हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस विषय को लेकर पूरे देश में राजपूत समाज और विभिन्न संगठन विरोध कर रहे हैं। रानी पद्मावती के मूल चरित्र से प्रतिकूल फिल्मांकन को फिल्म से हटाया जाना चाहिए।
विहिप-बजरंदल ने जलाया भंसाली का पुतला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








