इटारसी। नेशनल हाईवे 69 पर रात करीब 2 बजे पुलिस गश्त के दौरान विभाग के वाहन डायल 100 वाहन को एक इनोवा कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में डॉयल 100 का पिछला हिस्सा आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से इनोवा कार में बैठे लोगों को चोट नहीं आयी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में टक्कर मारने वाले कार चालक विक्रांत सोनी पिता हरिओम के खिलाफ 279,337 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपी ने रात करीब 1 बजे अपनी कार क्रमांक एमपी 48 एमडी 0007 से एनएच 69, मुकेश यादव के ढाबा के पास डायल 100 एफआरबी 3 को टक्कर मार दी थी।
पुलिस वाहन 100 डायल को टक्कर मारी इनोवा चालक ने
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








