इटारसी। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी की जयंती पर आज एनएसयूआई एवं छात्र संघ एमजीएम कॉलेज ने निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेन्ड्स स्कूल सभागार में किया। चित्रकला में पारुल चचाने प्रथम, विवेक रैकवार द्वितीय, सोमी गौर तृतीय और निबंध प्रतियोगिता में बिंदु चौरे प्रथम, दीपाली चौरे द्वितीय, अपूर्वा राजपूत तृतीय रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने इस अवसर कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम उस भारत के नागरिक हैं जिसका नेतृत्व नेहरू जी एवं इंदिरा जी जैसे प्रधानमंत्रियों ने किया। श्री पचौरी ने इंदिरा गांधी के स्वणिम कार्यकाल से छात्रों को अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार बंगलादेश का निर्माण हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव बताये।

अन्य अतिथियों के रूप में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, वरिष्ठ नेता पाली भाटिया, पूर्व नपाध्यक्ष रवि जायसवाल, नीलम गांधी, अशोक साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, जिपं सदस्य बाबू चौधरी, नगर अध्यक्ष पंकज राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधवी मिश्रा, सीमा भदौरिया, सम्राट तिवारी, मयूर जायसवाल मौजूद थे। संचालन हिमांशु बाबू अग्रवाल ने एवं आभार प्रदर्शन मयूर जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक जैन, लखन बैस, विक्रमादित्य तिवारी, सौम्य दुबे, ब्रजेश सेंगर, अनुभव भदौरिया, गोल्डी बैस, मयंक चौरे, अविनाश अहिरवार आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। निर्णायक सीमा दुबे, गिरधारीलाल चौरे, किरण शर्मा, विशाल शुक्ला थे। प्रतियोगिता में 155 स्कूली और कॉलेज स्तर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें 81 ने चित्रकला तथा 74 ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।








