इटारसी। पतंजलि योग समिति जिला होशंगाबाद के तत्वावधान में 21 नवंबर मंगलवार से 27 नवंबर सोमवार तक आठ दिवसीय मोटापा एवं मधुमेह प्रबंधन शिविर मालवीयगंज स्थित बाबा गोदड़ीवाला धाम में प्रात: 5:30 बजे से 7 बजे तक लगाया जा रहा है। इस शिविर में स्वामी रामदेव से प्रशिक्षित योग शिक्षक कमलेश गौर द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में शामिल होने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक यूएस राजपूत एवं डॉक्टर दीपक चौधरी से संपर्क किया जा सकता है।
मोटापा एवं मधुमेह प्रबंधन शिविर कल से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








