---Advertisement---

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक 26 को

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यकारिणी की एक बैठक 26 नवंबर को जिला कार्यालय होशंगाबाद में होगी। जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी ने बताया कि इस बैठक में जिले के पूरे पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी सदस्य और मंडल के पदाधिकारी मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
जिले की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा, जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, विधायक सिवनी मालवा सरताज सिंह, सोहागपुर विजयपाल सिंह, पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक, पीयूष शर्मा, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी विवेक गौर मार्गदर्शन देंगे।

मंडल प्रभारियों की घोषणा
श्री चौधरी ने मंडल प्रभारियों की भी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सिवनी मालवा नगर मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष देवीदयाल यादव, सिवनी मालवा ग्रामीण प्रभारी एवं नए बनने वाले मंडल के प्रभारी जिले के महामंत्री राम जीवन साध एवं तेजराम गौर जिला मंत्री रहेंग। होशंगाबाद नगर मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अमित महाला, संजय रैकवार, इटारसी मंडल प्रभारी जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीलेश चौधरी एवं जिला मंत्री ज्वाला भाट, श्रीमती प्रियंका चौहान, केसला मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष लखन राय एवं जिला कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, बाबई एवं सोहागपुर मंडल प्रभारी जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव एवं जिला मंत्री बृजमोहन मीणा, पिपरिया नगर एवं पिपरिया ग्रामीण मंडल प्रभारी जिले के उपाध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष राजीव जैसवाल रहेंगे।
उन्होंने बताया बनखेड़ी मंडल प्रभारी जिला मंत्री सरमन कुशवाहा, पचमढ़ी मंडल एवं होशंगाबाद ग्रामीण मंडल के प्रभारी जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी एवं भूपेंद्र चौरे जिला मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चौधरी होशंगाबाद एवं सिवनी मालवा विधानसभा के प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र पटेल सोहागपुर एवं पिपरिया विधानसभा प्रभारी रहेंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंस राय पूरे मंडलों के प्रभारी रहेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.