मसीही समाज की धार्मिक सभा में बोले वक्ता
इटारसी। क्रिश्चियन यूथ एसोसियेशन के तत्वावधान में आज फे्रन्डस स्कूल मैदान पर मसीही समाज की धार्मिक सभा में आज दूसरे दिन जयपुर से आए सचिन क्लाइव ने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व बाइबल में वर्णित भविष्यवाणियां आज संसार में पूरी हो रही हैं। अंत के दिनों में आतंकवाद, आपदाएं, हिंसा, भष्टाचार और धोखा, हत्या आदि फैल जाएंगे। ये सारी बातें हमारे सामने घट रही हैं।
उन्होंने कहा कि बाइबल की भविष्यवाणियों में इस्रायल देश के बारे में अनेक महान भविष्यवाणियां की गई हैं जो सब घट रही हैं। उन्होंने कहा कि उन भविष्यवाणियों में प्रभु यीशु मसीह का दोबारा आगमन के बारे में भी वर्णन है जो शीघ्र घटने वाला है। क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराज सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में फ्रेन्ड्स स्कूल परिसर में प्रभु यीशु के प्रेम संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान मसीह सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न कलीसियाओं ने वक्ता सचिन क्लाइव का स्वागत किया। क्रिश्चियन यूथ क्वायर ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी।
बाइबल की भविष्यवाणी सत्य हो रही हैं
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








