इटारसी। दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के पर्यावरण कक्ष के अध्यक्ष प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार सोपान जोशी रविवार 26 नवंबर को रोहना में किसानों को संबोधित करेंगे। ग्रामसेवा समिति रोहना के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सोपान जोशी द्वारा कृषि एवं पर्यावरण के संकट एवं उनके समाधान विषय पर व्याख्यान दिया जायेगा। स्मरणीय है कि सोपान जोशी जनसत्ता के लोकप्रिय संपादक प्रभाष जोशी के सुपुत्र है। पर्यावरण एवं कृषि विषय पर आपने लोकप्रिय पुस्तक लिखी है एवं आपके आलेख निरंतर समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते है। ग्रामसेवा समिति के सुरेश दीवान ने सभी किसान भाई-बहनों को रोहना में दोपहर 1 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का निवेदन किया है।
लेखक एवं पत्रकार सोपान जोशी 26 को रोहना में
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








