हृदयाघात से मौत
इटारसी। आज सुबह कामायनी एक्सप्रेस में एक यात्री बेहोशी की हालत में मिला है। जीआरपी ने उसे उतारकर यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे होशंगाबाद रेफर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के कोच बी-1 के बर्थ 12 पर मनोहर लाल सूरी 69 नामक मुंबई निवासी यात्री इलाहाबाद से एलटीटी की यात्रा कर रहा था। इस दौरान वह बेहोश हो गया। जानकारी मिलने के बाद यहां जीआरपी ने उसे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार होशंगाबाद अस्पताल में चल रहा है।
हृदयाघात से मौत
श्रीधाम एक्सप्रेस के कोच एस-9 में अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री की हृदयाघात से मौत हो गई। जयंत जोशी नामक इंदौर निवासी यात्री जबलपुर से शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने मर्ग कायम कर लिया है।








