---Advertisement---

बारात के साथ आ रही दुल्हन ट्रेन से गुम

By
On:
Follow Us

जीआरपी थाना पहुंचा दुल्हा
इटारसी। शादी कर बारातियों के साथ ससुराल लौट रही दुल्हन टे्रन में बाथरूम जाने का कहकर निकली तो वापस नहीं आयी। अचानक दुल्हन के गुम हो जाने से बारातियों के साथ उसके ससुराल वाले भी सकते में आ गए। पहले तो बारातियों और दूल्हे ने दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर तलाश की जब भी दुल्हन नहीं मिली तो इसकी शिकायत इटारसी जीआरपी थाने में पहुंचकर कराई।
जीआरपी पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर गुम इंसान का मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है। जीआरपी ने बताया कि 23 नवंबर 2017 को मुंबई के युवक छत्रपति की शादी सिंगरौली में हुई। करीब 40 बारातियों के साथ आज जबलपुर से पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से जब वह दुल्हन और बारातियों को लेकर मुंबई लौट रहे था। इसी बीच टेन इटारसी रेलवे स्टेशन रुकने पर ए-1 कोच में बैठी दुल्हन ने अपनी भाभी से बाथरूम जाने का कहा और वह टे्रन में बाथरूम में चली गई। काफी देर बाद भी दुल्हन नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। बाथरूम में दुल्हन नहीं थी। नई दुल्हन की काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली तो इसकी शिकायत दूल्हे ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई। जीआरपी ने बताया कि दूल्हा शिक्षक है और मुंबई में रहता है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.