मसीह सम्मेलन में वक्ताओं ने दिया
इटारसी। क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान पर चल रहे मसीह सम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में समाज के सदस्य पहुंचकर बाइबल के वचनों को सुन रहे हैं।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता अजमेर राजस्थान से आए सचिव क्लाइव ने बाइबल की भविष्य वाणियों पर प्रवचन कहे। उन्होंने बताया कि बाइबल में अंजीर के पेड़ के विषय में भविष्यवाणी की है, जो इजरायल देश का प्रतीक है। जो भविष्यवाणी की हैं वे घटनाएं वहां घट रही हैं। गलील की झील सूख रही है, भूमध्यसागर के इजरायली तट पर शार्क मछलियां जमा हो रही हैं। ये अद्भुत घटनाएं इस ओर संकेत कर रही हैं कि प्रभु यीशु शीघ्र वापस आने वाला है, अपने जीवन को पवित्र बनाएं।
जीवन को पवित्र बनाने का संदेश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








