अगले वर्ष फिर मिलने का संकल्प, मसीह सम्मेलन हुआ संपन्न
इटारसी। फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान पर चल रहे चार दिवसीय मसीह सम्मेलन का आज समापन हो गया। मुख्य वक्ता अजमेर से आए सचिन क्लाइव ने समापन दिवस का वक्तव्य यीशु पर केन्द्रित रखा।
उन्होंने यीशु की वापसी के दावे के समर्थन में कई उदाहरण दिए। इस दौरान शैतान के अंक 666 कैसे काम कर रहा है, इस विषय पर मौजूद विश्वासियों को विस्तार से बताया। उन्होंने यीशु के पुनर्आगमन के विषय में जानकारी दी। समापन पर संपूर्ण समाज की ओर से सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। समापन घोषणा के साथ ही अगले वर्ष पुन: मसीह सम्मलेन के लिए 8,9 और 10 नवंबर 2018 की तिथि घोषित की गई।
अंतिम दिन यीशु की वापसी का दिया संदेश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








