इटारसी। पुलिस ने नेशनल हाईवे 69 स्थित यादव ढाबा के सामने खेड़ा से बैतूल निवासी एक युवक को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राकेश पिता डोंगरू यादव 24 वर्ष निवासी बीजादेही जिला बैतूल को खेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करके उसके पास से देसी मदिरा प्लेन के 34 पाव जब्त किए हैं। जब्त शराब की कीमत 17 सौ रुपए बतायी जा रही है। इसी तरह से पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम पांडरी से पुलिस ने विमला बाई पति राधेलाल परते 50 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हाथ भट्टी की पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की है।
अवैध शराब जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








