इटारसी। राजपूत समाज द्वारा शहर में होने वाली 28 जनवरी को राजपूत समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर आयोजन की रूपरेखा एवं सामाजिक परिचय पत्रिका प्रकाशन, तैयारियों हेतु 3 दिसंबर रविवार को दोपहर 2 बजे, होटल रेवाश्री इंद्रा चौक होशंगाबाद में एक बैठक का आयोजन किया गया है।
परिचय पत्रिका हेतु प्रत्या्शी पंजीयन प्रारंभ हैं। बायोडाटा फार्म, समिति कार्यालय पर अंतिम तिथि 15 जनवरी 2018 तक भर कर जमा करा सकते हैं। समाज के युवक युवतियों के पंजीयन हेतु इटारसी के अलावा अन्य शहरों भोपाल, रायपुर, गाडरवारा, सनावद, सिवनीमालवा, करेली, बैतूल हरदा, पिपरिया, होशंगाबाद में भी बायोडाटा फार्म जमा कराने हेतु सुविधा दी गई है। फार्म फेसबुक के पेज जय राजपूत समाज इंडिया से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं।
जय राजपूत समाज सेवा समिति के मनीष ठाकुर व संजय सिंह राजपूत, श्री राष्टीय राजपूत करणी सेना के संभागीय प्रभारी ठाकुर उमेश सिंह, होशंगाबाद के संभागीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड, जिला अध्यक्ष महिला इकाई श्रीमती जाग्रति उमेश सिंह, समाजसेवी अमरसिंह राजपूत ने इस बैठक में अधिक से अधिक शामिल होकर सम्मेलन हेतु अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
युवक युवती परिचय सम्मेलन हेतु बैठक 3 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








