---Advertisement---

दो ट्रेनों में हुई साढ़े 11 लाख की चोरी

By
On:
Follow Us

इटारसी। पिछले माह दो अलग-अलग ट्रेनों में हुई लगभग साढ़े 11 लाख की चोरी की जीआरपी ने शिकायत दर्ज करके जांच प्रारंभ की है। मामले की जानकारी नागपुर से केस डायरी आने के बाद लगी।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को तमिलनाडु एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 की बर्थ 19 और 23 पर यात्रा के दौरान यात्री कन्हैया नारायण राम का सामान चोरी हुआ था। इसमें एटीएम, नगदी और कपड़े सहित करीब 1 लाख 20 हजार की चोरी हुई थी। चूंकि ट्रेन इटारसी से निकलने के बाद घटना हुई थी तो यात्री ने नागपुर में जाकर शिकायत दर्ज करायी थी। नागपुर से डायरी आने के बाद जीआरपी ने यहां दर्ज किया है।
एक अन्य घटना में जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस के एसी कोच ए-2 में सफर के दौरान यात्री ज्योतिनाथ डागा का 6 लाख रुपए का ज्वेलरी सेट, दो लाख रुपए कीमत के 10 डायमंड रिंग, सोने की चेन, ब्रेसलेट नगदी सहित करीब 10 लाख 21 हजार का माल इटारसी से ट्रेन निकलने के बाद चोरी हो गया था। यात्री ने नागपुर में शिकायत दर्ज करायी थी। वहां से डायरी आने पर जीआरपी ने यहां दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.