सदस्य की मौत से राजपूत समाज में है शोक की लहर
इटारसी। नेशनल हाईवे पर हो रही लगातार दुर्घटनाओ को देखते हुए राजपूत समाज ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर ट्रैक्टर-ट्रालियों, ट्रकों और डंपर पर रेडियम पट्टी लगाने की मांग की। टीआई रामस्नेह चौहान को दिए ज्ञापन में राजपूत समाज ने कहा कि बीती रात एनएच 69 पर शैलेन्द्र सिंह चौहान की डंपर से टकराने से मौत हो गई है। एनएच पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं का एक कारण वाहनों का रात के वक्त रोड किनारे खड़ा होना भी है। ये अंधेरे में दिखाई नहीं देते हैं और दुर्घटना हो जाती हैं। इन वाहनों पर रेडियम लगाने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
वाहनों के पीछे रेडियम लगाने दिया ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








