पैसों का विवाद, भाई ने भाई को किया घायल
इटारसी। रविवार को एक भाई ने अपने ही छोटे भाई को पैसे के लेनदेन के चलते उपजे विवाद में ब्लेड मारकर घायल कर दिया। छोटे भाई ने सिटी थाने में आरोपी भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवीयगंज निवासी शाहिद पिता गफ्फार खान 19 वर्ष ने शिकायत की है कि आज दोपहर डेढ़ बजे जब वह घर पहुंचा तो उसके बड़े भाई ने पैसे के लेनदेन की बात पर से उसे ब्लेड मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शफीक उफ भय्यू के खिलाफ धारा 324 का अपराध पंजीबद्ध करके जांच प्रारंभ कर दी है।
तीन पुलिया के पास मिला अज्ञात शव
नाला मोहल्ले में डी केबिन, तीन पुलिया के पास शनिवार रात दस बजे एक अज्ञात शव मिला है। शव लगभग 50 वर्षीय वृद्ध का बताया जा रहा है, जो उसी इलाके में घूमता रहता था। शव के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के नाम से मार्ग कायम किया है।








