---Advertisement---

टारगेट पूरा करने बैंकों की बैठक हुई

By
On:
Follow Us

इटारसी। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण एवं स्वरोजगार योजना अंतर्गत दिए गए लक्ष्य की पूर्ति के लिए आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कक्ष में बैंक अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंक अधिकारियों से कहा गया है कि वे लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन लोन प्रकरणों को जल्द से जल्द स्वीकृत करें, जो नगर पालिका से उनके पास भेजे गए हैं।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत हुई बैठक में मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण, स्वरोजगार के लक्ष्यों की पूर्ति एवं स्वसहायता समूहों के खाते खोलना जैसे विषय पर चर्चा की गई। बैठक में सीएमओ अक्षत बुंदेला, लीड बैंक मैनेजर आरके त्रिपाठी, नाबार्ड के डीडीएम नरेश तिजारे, एनआरएलएम के जिला प्रबंधक किशोर सिघारिया, एनयूएलएम की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, भगवान सिंह राजपूत और एपीओ राजेन्द्र शर्मा सहित बैंकों के प्रबंधक और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.