इटारसी। पिछले सोलह वर्ष से तेलंगाना से फरार गांजा तस्कर की तलाश में आज तेलंगाना पुलिस इटारसी आयी और इटारसी और आसपास के गांव में तलाश की है। फिलहाल पुलिस को सफलता नहीं मिली है। तेलंगाना की तीन सदस्यीय टीम ने गांजा तस्करी के एक स्थायी वारंटी व एक अन्य वारंटी को भी इटारसी पुलिस के साथ तलाश किया है, फिलहाल दोनों पकड़ में नहीं आए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस को 2001 के बीस किलो गांजा तस्करी के मामले में आरोपी की तलाश है। आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका था। उस वक्त उसे जमानत मिल गई थी, इसके बाद से यह फरार था और इसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हुआ था।
गांजा तस्कर की तलाश में आयी तेलंगाना पुलिस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








