स्वसहायता समूहों को प्रशिक्षण
इटारसी। नगर पालिका परिषद के सभागार में शहर के स्वसहायता समूहों को उनके दस्तावेजों को किस तरह बनाएं, कितने रजिस्टर बनाएं, बैंकों से कैसा व्यवहार करें, जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में मिलन महिला समूह, जागृति समूह, साईं बाबा समूह, वैष्णवी, पलक, गंगा, आस्था, गरिमा, शिवाय, ज्योति, शिवा, जानकी, अन्नपूर्णा, संकल्प, सरस्वती, बूढ़ी माता समूह, शारदा, साईंराम, अंजलि, भारती समूह की प्रतिनिधि महिलाओं को आज सीएमओ अक्षत बुंदेला ने संबोधित करते हुए कहा कि आप इस तरह के कार्यक्रमों में सीखने की कोशिश करें। कुछ महिलाओं के चुप रहने पर कहा कि आपको जो समझ न आए तो बार-बार पूछें। यहां एनयूएलएम के अधिकारियों के नंबर रखें और कुछ जानकारी लेना हो तो उनको फोन करें। उन्होंने कहा कि सरकार की कई योजनाएं हैं जो महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए लागू की गई हैं, उनकी जानकारी लें।
बाजार की जरूरत समझें
महिलाओं को बताया गया कि व्यापार बाजार की जरूरत के मुताबिक चुनें ताकि नुकसान न हो। कोई भी व्यापार करें तो बाजार की स्थिति अवश्य जान लें। सीएमओ ने बताया कि आगामी दिनों में कामकाजी महिलाओं को गैजेट्स की ट्रेनिंग अवश्य दी जाएगी जिसमें वाशिंग मशीन संचालन, वेक्यूम क्लीनर, माइक्रोबेव ओवन आदि का संचालन सिखाया जाएगा। उन्होंने आजीविका मिशन के अफसरों से कहा कि पॉश कालोनियों में झूलाघर संचालन की संभावना भी तलाशें और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं। बैठक में महिलाओं ने बताया कि वे थैले, पेटीकोट, बुटिक, रेग्जीन से बैग, हैंडबैग आदि बनाने का काम कर रही हैं। बैठक में पार्षद महेश आर्य, मनोज गुड्डू गुप्ता, सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, अजय मंजारिया, कमला तिवारी भी उपस्थित थे।








