इटारसी। एसपी अरविन्द सक्सेना आज रात साढ़े नो बजे अचानक सिटी थाने पहुचें। यहां उन्होंने थाने में लंबित अपराधों के संबंध में थाना प्रभारी आरएस चौहान से चर्चा की। एसपी श्री सक्सेना ने थाने में पदस्थ सभी उपनिरीक्षकों एवं सहायक उपनिरीक्षकों के विवेचात्मक अपराधों के विषय में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मुख्य रूप से थाने में मर्ग की लंबित कायमियों की गंभीर रूप से जाँच की। जांच उपरांत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यतः एसपी का यह निरीक्षण वर्ष के अंतिम दिनों में लंबित अपराधों की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानने के लिए था। एसपी ने थाने में अंदर आते ही थाना प्रभारी के कक्ष के पास लगे नोटिस बोर्ड को अंदर की जगह बाहर लगाने का निर्देश दिया।
एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








