---Advertisement---

अंडर ब्रिज बनने से मिलेगी एक और मार्ग की सौगात

By
On:
Follow Us

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने किया क्रासिंग नंबर 225 पर निर्माण कार्य का निरीक्षण
ऐसा होगा इटारसी का अंडरब्रिज
ब्रिज में 9.15 गुणा 8.88 मीटर के दो मार्ग रहेंगे
अंडरब्रिज की कुल लंबाई 26.64 मीटर रहेगी
दोनों ओर बनने वाली रोड वॉल के साथ बनेगी
इटारसी। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने आज सुबह नई गरीबी लाइन में रेलवे क्रासिंग क्रमांक 225 पर बन रहे अंडर ब्रिज का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट इंचार्ज महेश मिश्रा से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। डॉ. शर्मा ने कार्य की प्रगति से संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी हाल में यह बारिश से पूर्व हो जाए। श्री मिश्रा ने आश्वस्त किया है कि बारिश से पूर्व काम पूर्ण कर दिया जाएगा। यह अंडरब्रिज बन जाने से शहर को एक ओर मार्ग मिल जाएगा जो नेशनल हाईवे से शहर को सीधे जोड़ेगा।
डॉ. शर्मा ने होशंगाबाद में ग्वालटोली में रेलवे क्रासिंग क्रमांक 233 पर अंडरब्रिज के विषय में भी जानकारी ली है। यही कंपनी वहां भी अंडरब्रिज का काम कर रही है। डॉ. शर्मा को बताया है कि वहां भी काम इसी के लगभग खत्म कर दिया जाएगा। जबलपुर की चौधरी एसोसिएट्स दोनों अंडर ब्रिज का काम कर रही है। यहां करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से अंडरब्रिज के साथ ही दोनों ओर करीब डेढ़ सौ मीटर की एप्रोच रोड भी बनेगी।

रेलमंत्री से मिल चुके हैं
रेलवे के इन दो अंडरब्रिज को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए सितंबर 2016 में डॉ. शर्मा ने तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु से नई दिल्ली में मुलाकात कर जल्द से जल्द काम शुरु कराने की मांग की थी। काम प्रारंभ हो चुका है और तेजी से चल रहा है। बता दें कि राज्य शासन अपने हिस्से की राशि दे चुका है। इटारसी-भोपाल सेक्शन पर इटारसी में नई गरीबी लाइन की रेलवे क्रॉसिंग नं. 225 और होशंगाबाद में ग्वालटोली की क्रॉसिंग नं. 233 पर रेलवे अंडरब्रिज बनना है।

ये होगा अंडरब्रिज से फायदा
होशंगाबाद में ग्वालटोली और इटारसी में नई गरीबी लाइन में आवागमन की सुविधा के लिए अंडरब्रिज की अत्यंत आवश्यकता है और इन क्षेत्रों के हजारों नागरिक वर्षों से इसकी मांग करते आ रहे हैं। रेल लाइन के कारण होशंगाबाद में ग्वालटोली, एसपीएम और हरदा तरफ से आने वालों को लंबा फेर लगाकर ओवरब्रिज से होकर शहर में प्रवेश करना पड़ता है। यहां अंडरब्रिज बन जाने से हजारों नागरिकों को सीधे शहर में आने की सुविधा होगा और नागरिक नर्मदा घाट, मुख्य बाजार, सतरस्ता, बस स्टैंड से सीधे जुड़ जाएंगे और करीब पांच किलोमीटर की लंबा फेर से बच सकेंगे। इसी तरह से इटारसी के लोगों को भी लगभग तीन किलोमीटर का फेर बचेगा। रेलवे लाइन की दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र, श्मशान, कृषि उपज मंडी, विद्युत वितरण कंपनी का आफिस और कुछ महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट के आफिस हैं। हजारों नागरिकों को हर रोज दिन में कई मर्तबा इन क्षेत्रों में जाना होता है जो या तो ओवरब्रिज से होकर जाना पड़ता है जिससे समय और धन अधिक लगता है। अंडरब्रिज बन जाने से शहर के लोग सीधे इन क्षेत्रों से जुड़ जाएंगे।

इनका कहना है…!
इटारसी में अंडरब्रिज के काम का निरीक्षण किया है। अभी काम संतोषजनक चल रहा है। हमें बारिश के पूर्व काम खत्म करने का आश्वासन मिला है। होशंगाबाद के ब्रिज के विषय में भी जानकारी ली है। वहां भी इसी कंपनी को काम करना है।
डॉ. सीतासरन शर्मा, विस अध्यक्ष

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.