इटारसी। रेलवे स्टेशन के टिकिट काउंटर के पास चोर और उठाईगीर आये दिन यात्रियों को हजारों की चपत लगाते हैं। शनिवार को टिकट लेने गए पुरानी इटारसी निवासी डॉक्टर विकास विश्वास का मोबाइल किसी अज्ञात ने चुरा लिया जिसकी शिकायत उन्होंने जीआरपी थाने में की है।
जीआरपी के अनुसार डॉ. विकास विश्वास सुबह अपनी मां को मुंबई-हावड़ा मेल में बिठाने स्टेशन आये थे। यहां वे टिकट लेने काउंटर पर गये, तभी अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मेक्रोमैक्स कंपनी का मोबाइल चुरा लिया। जब वे बाहर आये तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने जीआरपी थाने में आकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की। जीआरपी ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
टिकट लेने गये डॉक्टर का मोबाइल चोरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








