इटारसी। होशंगाबाद जिले में विगत दिनों हुई ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान के लिए कांग्रेस पार्टी गांव-गांव पहुंचकर किसानों से मिलेगी व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कर सर्वे कराएगी।
जिला कांग्रेस के महामंत्री व प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कहा है कि शीघ्र ही जिले के सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओलावृष्टि से पीडि़त गांवों में पहुंचकर फसलों को हुई क्षति का आकलन कर शीघ्र ही पीडि़त किसानों से चर्चा कर उन्हें फसलों के हुए नुकसान का अधिकारियों से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन देकर किसानों की फसलों को हुई क्षति के लिए शीघ्र राहत राशि दिए जाने की मांग करें।
ओला पीडि़त किसानों का सर्वे कराएंगे कांग्रेसी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









