इटारसी। नेशनल हाईवे किनारे स्थित चौपाल सागर के पास कचरे में लगायी आग खेत तक पहुंचती, इसके पहले ही नगर पालिका की दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। यदि समय पर दमकल नहीं पहुंचती तो आसपास खड़ी सैंकड़ों एकड़ फसल का नुकसान हो सकता था।
मिली जानकारी के अनुसार चौपाल सागर के पास किसी ने कचरे में आग लगा दी थी। आग जलते-जलते बढ़ गई। इस बीच नगर पालिका की दमकल को खबर मिलने पर फायर वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि आसपास सैंकड़ों एकड़ में गेहूं की फसल पककर खड़ी है, समय रहते आग नहीं बुझायी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
खेत में पहुंचने से पहले बुझा ली आग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







