इटारसी। नेशनल हाईवे पर आज शाम फिर एक दुर्घटना हो गयी। इसमें तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायलों का उपचार नर्मदा अपना अस्पताल होशंगाबाद में किया जा रहा है। बताया जाता है कि ये तीनों युवक तवानगर जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे के पास एक ट्रक से बचने के प्रयास में तीन युवकों की बाइक बागदेव नाका के पास पेड़ से जा टकरायी। घटना में तीन युवक घायल हुए हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों में जितेंद्र चौहान पिता हरपाल 29 साल, गजेंद्र मालवीय 25 साल और रहीम खान पिता रसीद खान 18 साल शामिल हैं।
गौरतलब है कि नेशनल हाईवे पर केसला-बैतूल मार्ग पर पिछले पांच तीन में यह चौथी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को केसला ब्लाक आफिस के पास बाइक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी, इसी तरह सोमवार को नागपुर जा रहे एक परिवार की कार, नागपुर तरफ से आ रहे ट्रक से टकरायी जिसमें कार चालक की मौत हो गयी थी। बागदेव चौकी के पास ही कोयले से भरा एक ट्रक भी सोमवार को ही पलट गया था और आज मंगलवार को बाइक पेड़ से टकरा गई है।
बाइक खंभे से टकराई, 3 घायल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







