इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग द्वारा आयोजित अंडर 14/19 छात्र कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग में तीन-तीन मैच खेले गए। इन मैचों में इटारसी शिवपुरी, सिवनी मालवा, होशंगाबाद और खरगोन ने मुकाबले जीते।
दूसरे दिन का पहला मैच 19 वर्ष आयु वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय इंदौर विरुद्ध सीपीई इटारसी के मध्य खेला गया जिसमें सीपीई इटारसी 04 पॉइंट से विजयी रहा। दूसरा मैच शिवपुरी विरुद्ध रायसेन के मध्य खेला गया, जिसमें शिवपुरी 12 पाइंट से विजयी रही। तीसरा मैच मुंगावली और सिवनी मालवा के मध्य खेला गया जिसमें सिवनी मालवा 08 पाइंट से विजयी रहा।
इसी प्रकार 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में आज का पहला मैच केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 इंदौर और सीपीई इटारसी के मध्य खेला गया जिसमें सीपीई इटारसी 21 पाइंट से विजयी रहा। दूसरा मैच रतलाम और होशंगाबाद के मध्य खेला गया जिसमें होशंगाबाद 6 पाइंट से विजयी रहा। तीसरा मैच खरगोन और खंडवा के मध्य खेला गया जिसमें खरगोन 26 पाइंट से विजयी रहा। प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 323 खिलाडिय़ों एवं एस्कॉर्ट टीचरों ने हिस्सा लिया। आज के पहले मैच में विद्यालय के प्राचार्य आरकेरुद्र, केवि पचमढ़ी प्राचार्य रजनीश सिंगई ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल भावना का परिचय देने, स्वस्थ रहने के लिए खेल को जीवन में जरूरी बताया।
कबड्डी प्रतियोगिता : इटारसी, होशंगाबाद, खरगोन, सिमा जीते
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








