इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन से किया। प्राचार्य ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत देश के वैज्ञानिकों को उच्च एवं सम्मानीय दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाना एक सकारात्मक कदम है। राष्ट्रीय तकनीकी सम्पन्नता उसे विकास की ओर अग्रसर करती है। डॉ. श्रीराम निवारिया ने बताया कि भारत के तकनीकि विकास बोर्ड द्वारा विभिन्न व्यक्तियों, नए आविष्कारों को देश के विकास में उनके स्वदेशी तकनीकी योगदान के चलते पुरस्कृत किया जाता है।
संचालन कर रहे भौतिक शास्त्र विभाग प्रमुख शिरीष परसाई ने बताया कि आज ही के दिन भारत ने परमाणु परीक्षण किया, हंसा 3 स्वदेशी एयर क्राफ्ट का परीक्षण किया, त्रिशूल मिसाइल के क्षेत्र सफलता प्राप्त की। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सफलता से भारत आज विश्वर के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में शामिल हो गया। कार्यक्रम में डॉ. संजय आर्य ने बताया कि छात्राएं कैसे तकनीक का फायदा अध्ययन व कॅरियर निर्माण के क्षेत्र में ले सकती हंै।
इस अवसर पर डॉ. व्हीके राणा, मंजरी अवस्थी, डॉ. आशुतोष मालवीय, सोमेश राठौर, हेमंत गोहिया, प्रियंका भट्ट, सुषमा चौरसिया, चारू तिवारी, सोनम शर्मा, महेन्द्रिका मालवीय, सरिता मेहरा तथा समस्त स्टॉफ एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
आज के दिन भारत ने किया था परमाणु परीक्षण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








