इटारसी। रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर चाकू चल गए है। आज सुबह बाला पिता लक्ष्मण पाटिल, 24 साल निवासी बालाजी मंदिर भाट मोहल्ला को करीब आधा दर्जन युवकों ने घेरकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बाला को कमर और पीठ पर तीन घाव लगे हैं। उसे उसके दोस्तों, परिवार के सदस्य और पुलिस ने आटो से अस्पताल पहुंचाया। यहां डा. विवेकचरण दुबे ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर होशंगाबाद रैफर कर दिया।
मामले में प्राथमिक जानकारी के अनुसार राहुल, मनीष, हुकुम, धर्मेंद्र और एक अन्य युवक का नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि घायल युवक रेलवे स्टेशन पर वेंडर है।
रेलवे स्टेशन परिसर में फिर चले चाकू
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








