---Advertisement---

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार, जब्त किया गांजा

By
On:
Follow Us

इटारसी। पथरोटा पुलिस ने एक बाइक पर अवैध शराब का परिवहन करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से थैले में रखी अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 15 हजार 5 सौ रुपए बतायी जा रही है।
पथरोटा थाना प्रभारी गिरीश दुबे के अनुसार एसपी अरविंद सक्सेना के निर्देश और एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और एक सप्ताह में आज दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी पथरौटा गिरीश दुबे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक लाल सफेद रंग की बाइक पर एक लड़का थैलों में अवैध शराब लेकर इटारसी की ओर से पथरोटा आ रहा है। थाना प्रभारी श्री दुबे ने अपने बल को तत्काल साथ लेकर बैतूल-नागपुर हाईवे पर उक्त सफेद मोटर साईकल की तलाश की तो मोटर साईकल एमपी 47-एम-2183 हीरो स्पलेंडर स्मार्ट लाल सफेद रंग की इटारसी तरफ से आती दिखी। उसे रोका और बाइक सवार से पूछताछ की।

it18718 2
गुटखे के थैले में शराब
होशंगाबाद निवासी राजा उर्फ जयेश पिता गया प्रसाद राठौर 19 वर्ष, निवासी चंदन नगर रसूलिया होशंगाबाद अपनी बाइक के पीछे गुटखे के दो थैलों में प्लेन देशी शराब के पाव ले जा रहा था। आरोपी से प्राप्त अवैध शराब के पाव गिनने पर कुल 310 पाव निकले जिनकी कुल मात्रा 55 लीटर और कीमत 15,500 रुपए है। आरोपी राजा उर्फ जयेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा 34(2) का अपराध पाया जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने गीताभवन के सामने अपनी खाने की होटल होना बताया है और यह भी बताया है कि इटारसी में अलग-अलग दुकानों से शराब एकत्र कर अपनी होटल पर बेचता है, जो कल इटारसी से होशंगाबाद जाते समय किसी पुलिस वाहन को अपनी ओर आते देख पकड़ाने के डर से पथरोटा तरफ भागकर आ रहा था।

सिटी पुलिस ने गांजा जब्त किया
इधर सिटी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे आसफाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। टीआई विक्रम रजक के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रताप कुचबंदिया को तीन पुलिया के पास से मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/20 तहत मामला दर्ज किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.