इटारसी। सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन के नेतृत्व में इटारसी शहर में विशेष अभियान अंतर्गत विगत दो दिनों में आबकारी दल ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त के दौरान दबिश कार्रवाई करते हुए 27 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा जप्त कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत कुल 09 प्रकरण कायम किए। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, मुख्य आरक्षक केके चौरे, मदन रघुवंशी सहित आबकारी बल उपस्थित रहा। सभी प्रकरणों को अभियोजन हेतु सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जिसमें न्यायालय ने सभी आरोपियों को अर्थदंड से दंडित किया।
कार्रवाई : दो दिनों में 9 गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








