---Advertisement---

मैराथन दौड़ 14 को, 15 को मनेगा स्वाधीनता दिवस

By
On:
Follow Us

इटारसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 अगस्त को शहर के नागरिक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित इटारसी के लिए मैराथन दौड़ में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में स्कूल, कालेजों के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, गणमान्य नागरिक और नपा परिषद के सदस्यों के अलावा शहर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्य शामिल होते हैं।
इस वर्ष भी मैराथन दौड़ का आयोजन प्रात: 8 बजे रेस्ट हाउस से प्रारंभ होगी। बारिश होने की स्थिति में बच्चे गांधी स्टेडियम के शेड में रहेंगे। मैराथन दौड़ को मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल करेंगी। विशेष अतिथि 13 एमपी बटालियन होशंगाबाद के एनसीसी आफिसर मेजर धीरेन्द्र शुक्ला, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष अरुण चौधरी उपस्थित रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व होने वाली इस मैराथन दौड़ में शहर के हजारों नागरिक शामिल होते हैं। मैराथन दौड़ के लिए सभी रेस्ट हाउस में एकत्र होंगे। दौड़ महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होगी।

ये रहेगा दौड़ का रूट
दौड़ गांधी स्टेडियम के पास से प्रारंभ होकर भारतीय स्टेट बैंक चौराह, नगर पालिका कार्यालय के पास से सूरजगंज चौराह, एमजीएम कालेज चौराह, पुराना बस स्टैंड होकर तेरहवी लाइन, तालाब मोहल्ला, गुरुनानक काम्पलेक्स चौराह होकर शास्त्री मार्केट से आठवी लाइन, सराफा बाजार, नीमवाड़ा होकर जयस्तंभ चौक पर समापन होगा। मैराथन दौड़ का मुख्य समारोह जयस्तंभ चौक पर आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा सहित सभी अतिथि बच्चों को संबोधित करेंगे।

जयस्तंभ पर होगा मुख्य समारोह
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जयस्तंभ चौक पर आयोजित किया जाएगा। 72 वे स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी। विशेष अतिथि उपाध्यक्ष अरुण चौधरी रहेंगे। इस दौरान शहर के स्कूल और कालेजों के एनसीसी के करीब 400 बच्चे राष्ट्रध्वजा को सलामी देंगे। बच्चों को मिष्ठान वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान होगा। इसके साथ ही नपा में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में तैयार हुई रूपरेखा
मैराथन और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की आज विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल के निवास पर रूपरेखा तैयार कर आयोजन समितियां तय की गईं। बैठक में सभापति जसवीर सिंघ छाबड़ा, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, गोविंद श्रीवास्तव, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चौरे, गोपाल शर्मा, आशीष भदौरिया, मुकेश मैना, राहुल वर्मा, संजीव अग्रवाल, नपा में स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आयोजन समिति का गठन
आयोजन समिति में सभापति जसवीर सिंघ छाबड़ा, पार्षद मनोज गुड्डू गुप्ता, अरविंद चंद्रवंशी, राहुल वर्मा, संजय चौधरी, आरके तिवारी, राहुल चौरे, संजीव अग्रवाल, आशीष भदौरिया, मुकेश मैना के अलावा नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी शामिल किए गए हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.