---Advertisement---

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की

By
On:
Follow Us

जान से मारने की धमकी दी
इटारसी। सूरजगंज निवासी एक युवक किशोर ने उसके साथ पुरानी रंजिशवश मारपीट और धारदार हथियार से चोट पहुंचाने की शिकायत पुलिस को कही है।
पुलिस के अनुसार सूरजगंज के मिल्कीत सिंघ पिता किशन सिंघ भाटिया ने शिकायत दर्ज करायी है कि आरोपी यशराज अक्कू ने अपने दो मित्रों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर उससे गाली गलौच की और चाकू जैसी कोई धारदार वस्तु से उसे चोट पहुंचायी है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

जान से मारने की धमकी दी
रेशम केन्द्र के सामने पथरोटा में एक व्यक्ति को गांव के ही अन्य दो युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पथरोटा निवासी रामशंकर चौधरी पिता गुलाब सिंह चौधरी 45 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि सोनू चौधरी और किड्डा आदिवासी ने रेशम केन्द्र के सामने रोककर उसे गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बाइक से टक्कर मारी
ग्राम देहरी रोड पर बड़ी पुलिया के पास एक बाइक चालक ने एक व्यक्ति को लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मारी जिससे उसके पैर में चोट आयी है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी इटारसी के पुष्पांजलि वेयर हाउस निवासी नंदकिशोर पिता रामचरण विश्वकर्मा 45 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि संजय उर्फ संजू चौधरी निवासी जुझारपुर ने बाइक से उसे देहरी की बड़ी पुलिया के पास टक्कर मार दी जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आयी हे। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.