---Advertisement---

गोलीकांड : भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के केसला ब्लाक अध्यक्ष और केसला जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ओपी यादव के इशारे पर उनकी ही लाससेंसी पिस्तोल से उनके एक साथी ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैरे के पंजे में लगी जिसे यहां प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदा हास्पिटल होशंगाबाद में भर्ती कराया गया है, वहां से भी हालत गंभीर होने पर नर्मदा हास्पिटल भोपाल भेजा गया है।
जानकारी अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पुरानी इटारसी में प्रकाश कंथेले नामक युवक पर केसला भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और केसला जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष ओपी यादव के इशारे पर गोली दागी गई है। घटना मंगलवार रात की है। ओपी यादव ने अमन राजपूत को अपनी लायसेंसी पिस्टल 315 बोर देकर हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रकाश कंथेले पर दागने का कहा। ओपी यादव के इशारे पर अमन ने गोली चलाई। इससे प्रकाश कंथेले के बाएं पैर के पंजे में गोली लगी है। पुलिस ने इस मामले में अमन राजपूत तोतला और ओपी यादव के खिलाफ जानलेवा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

नशे में उपजी रंजिश से वारदात
बताया जाता है कि ओपी यादव और उसके साथियों का शराब के नशे में प्रकाश कंथेले से विवाद हुआ। तब से यह रंजिश थी और घटना के करीब एक सप्ताह बाद यह वारदात हुई है। बताते हैं कि करीब एक सप्ताह पूर्व ओपी यादव और प्रकाश कंथेले के बीच नशे में गाली गलौच हुई थी। मंगलवार की रात फिर से विवाद हुआ और बाद में प्रकाश कंथेले पर अमन राजपूत ने पिस्टल से फायर कर दिया है। जिस पिस्टल से हमला हुआ है वह लाइसेंसी पिस्टल थी। इस पिस्टल का लाइसेंस ओपी यादव के नाम से तवानगर थाने से जारी हुआ है। ओपी यादव फिलहाल इटारसी के हाउसिंग बोर्ड में रह रहा है।

घायल को भोपाल रैफर किया
गंभीर रूप से जख्मी प्रकाश कंथेले को देर रात सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदा हास्पिटल होशंगाबाद रैफर किया जहां रात 3 बजे डॉक्टर्स ने पंजे की सर्जरी कर अंदर फंसे गोली के छर्रे निकाले लेकिन 8-9 छर्रे अंदर फंसे रह गए, जिससे नसें दब रही थीं, हालत गंभीर होने पर उसे नर्मदा ट्रामा सेंटर भोपाल रेफर किया गया। यहां दोपहर में उसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई, जिसके बाद उसका पैर कटने से बचाया जा सका।

कांग्रेस ने लगाए आरोप
विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस घटना ने राजनैतिक मोड़ भी ले लिया है, कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा को घेरते हुए आरोपी ओपी यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशंकर जायसवाल जानकारी मिलने पर एक्शन लेने की बात कर रहे हैं। रात्रि में परिजनों एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश संयोजक अजय अहिरवार सरकारी अस्पताल पहुंच, इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, युवा कांग्रेस नेता विक्रमादित्य तिवारी भी पहुंच गए।
घटना की कड़ी निंदा करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि अब कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ही जब सरेराह गोली चलाकर कातिलाना हमला कर रह हैं। आमजन भाजपा के नेताओं से भयभीत हैं। जिला पंचायत सदस्य व किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाबू चौधरी का कहना है कि भाजपा मंडल का आतंक पूरे केसला ब्लॉक और उसके आसपास के क्षेत्र में व्याप्त है। हम प्रशासन से मांग करते है कि इस मामले में कोई कोताही न बरतते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ।

इनका कहना है…!
शराब के नशे में हुए पुराने झगड़े पर बीती रात ओपी यादव के कहने पर अमन ने गोली चलाई। जख्मी युवक को रेफर किया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। हथियार बरामदगी के बाद उन्हें कोर्ट पेश किया जाएगा।
विक्रम रजक, टीआई इटारसी
gold01018

Sai Krishna1

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.