---Advertisement---

एटीएम से रुपए चुराने वाले अंतर्राज्यीय चोर को पकड़ा

By
On:
Follow Us

मुख्य रूप से फौजियों को बनाता था निशाना
इटारसी।जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर एक अंतराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है जो एटीएम से चोरी करने में माहिर है। यह मुख्य रूप से फौजियों को ही अपना निशाना बनाता था। स्टेशन क्षेत्र में चैकिंग के दौरान सूचना पर भोपाल छोर से संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। इसके पास से एक चाकू भी जब्त हुआ है। जीआरपी ने इसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इसने अपना नाम सुनील कुमार दुबे पिता श्यामलाल दुबे 27 वर्ष और निवासी जिला मिर्जापुर उप्र बताया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक खटकेदार चाकू मिले। उसने पूछताछ में और भी अपराध करना स्वीकार किया जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

पूछताछ में ये कबूल किया
20 सितंबर को देवेन्द्र सिंह भोयर पिता दयाल सिंह 22 वर्ष निवासी ग्राम परसोड़ी तहसील अमला जिला बैतूल का पंजाबमेल के जनरल कोच में यात्रा के दौरान मेलजोल बढ़ाकर पर्स चोरी किया और एटीएम कार्ड से दो लाख 30 हजार उड़ा लिए। आरोपी स्वयं फौजी के जैसा दिख रहा था। सुनील से इस मामले में 1 लाख 80 हजार रुपए जब्त हुए हैं। इसी तरह से 9 अप्रैल को फरियादी प्रताप सिंह पिता रामजी सिंह 22 वर्ष निवासी ग्राम छलन छपरा जिला बलिया उप्र का कुन्नूर से बलिया यात्रा के दौरान यहां रेलवे स्टेशन पर उसे खुद को बीएसएफ का जवान बताकर मेल मिलाप किया और स्टेशन से बाहर लगे पीएनबी के एटीएम तक ले गया जहां फरियादी का बैलेंस चेक करते वक्त एटीएम का पासवर्ड देखकर पता किया और वापसी में स्टेशन पर आकर उसके जेब से एटीएम कार्ड चुरा लिया। इसके बाद लख्मीचंद ज्वेलर्स से 84, 210 रुपए का सामान और सूरजगंज के एटीएम से चार बार में 46 हजार रुपए सहित कुल 1 लाख 30 हजार रुपए निकाले। सुनील दुबे ने यह अपराध भी कुबूल किया। मामले में उससे सोने की चेन, अंगूठी सहित 115000 रुपए का मशरूका बरामद किया।
तीसरे अपराध में 10 अप्रैल को फरियादी मुकेश पिता मुन्नालाल धुर्वे28 वर्ष निवासी ग्राम कुही पोस्ट रानीपुर तहसील घोड़ाडोंगरी का दक्षिण एक्सप्रेस के आर्मी के जनरल कोच में इटारसी में यात्रा के दौरान इसने आर्मी वाला बताकर मेलजोल बढ़ाया और उसका पर्स चोरी कर पर्स में रखे एसबीआई के एटीएम से 40 हजार रुपए निकाले एवं गोठी ज्वेलर्स से खरीदारी की। इसमें कुल 80 हजार खाते से निकाले। जीआरपी ने अपराध स्वीकार करने पर एक सोने की चेन और नगदी 25 हजार रुपए सहित कुल 65 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। एक अन्य अपराध में आरोपी ने 20 अक्टूबर 17 को फरियादी भूपेन्द्र दुबे पिता राजेन्द्र दुबे 30 वर्ष निवासी मैनपुरी उप्र का कोयम्बटूर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक मोबाइल और नगदी दस हजार रुपए, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी चोरी कर ली थी। पूछताछ में सुनील दुबे ने अपना अपराध कबूल किया। आरोपी को 26 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है, जिससे माल की बरामदगी की उम्मीद है।
gold01018

Sai Krishna1

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.