सिवनीमालवा। पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन, एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व में व एसडीओपी एसएल सोनिया निर्देशन में सिवनीमालवा थाना प्रभारी अजय तिवारी व उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक दीपक शर्मा, विजेंद्र सिंह सोलंकी ,सहायक उप निरीक्षकनरेंद्र कुमार पटन, रामचन्द्र खातरकर, प्रधान आरक्षक धनसिंह, आरक्षक महेन्द्र, शैलेन्द्र, कमल किशोर आदि ने दो अलग-अलग जगहों से रहवासी इलाके में घर में रखे अवैध विस्फोटक आतिशबाजी पटाखे कुल 43 कार्टून कीमती लगभग साढ़े चार लाख रुपए के बरामद किये। एसडीओपी एसएल सोनिया ने बताया कि बानापुरा के जवाहर चौक पर स्थित दीपक अग्रवाल एवं दमाड़िया रोड पर स्थित जालिम ठाकुर के घर पर विस्फोटक आतिशबाजी पटाखे रखे हुए थे। सूचना पर उक्त टीम को दोनों स्थानों पर दबिश हेतु रवाना किया गया।
टीम ने मौके पर दबिश दी गयी। दबिश में बानापुरा जवाहर चौक पर स्थित श्रीजी कलेक्शन के ऊपर प्रथम मंजिल पर स्थित संदीप अग्रवाल पिता बृज किशोर अग्रवाल के कमरे में से 21 कार्टुन मिले जिनमे अलग अलग प्रकार के आतिशबाजी पटाखे मिले जिनकी कीमत 2 लाख रूपए वही दूसरी ओर दमाड़िया रोड पर मंडी नाके के सामने स्थित जालिम सिंह ठाकुर पिता शंकर सिंह ठाकुर के घर पिछले वाले कमरे में कुल 22 कार्टुन जिनमें अलग अलग प्रकार के आतिशबाजी पटाखे रखे हुए मिले जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए पायी गयी। दोनो स्थानों से सभी प्रकार के पटाखो से भरे कुल 43 कार्टूनों कीमती करीब साढ़े चार लाख रुपए जप्त कर आरोपियों संदीप अग्रवाल पिता ब्रिज किशोर अग्रवाल , जालिम ठाकुर पिता शंकर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों द्वारा रहवासी इलाके में ज्वलनशील पदार्थ आतिशबाजी अपने घर में रखने से इनके इस आचरण से मानव जीवन संकटापन्न होना संभाव्य था आरोपियों का यह कृत्य 285 IPC एवं विस्फोटस्कअधिनियम 1884 की धारा 5/9ख(1)ख के तहत दंडनीय पाए जाने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 412,413 धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया ।










