इटारसी। आज शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में अवैध पटाखों की दुकान और गोदाम में छापामार कार्रवाई के बाद दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई विक्रम रजक के अनुसार पुलिस ने मामले में प्रकाश पिता कमल जैन 32 वर्ष एवं प्रदीप पिता कमल जैन 30 वर्ष दोनोंं निवासी ईदगाह मोहल्ला गांधीनगर इटारसी के विरुद्ध धारा 285 आईपीसी एवं 5,9(b) विस्फोटक अधिनियम का पंजीबद्ध कर दोनोंं को गिरफ़्तार किया हैं।
उक्त दोनोंं कार्यवाहियों में संयुक्त पुलिस टीम ने दोनोंं आरोपियों से क़रीबन दो ट्रक अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस बाज़ार में इनकी क़ीमत क़रीबन 10 से 12 लाख रुपए बता रही है।
संयुक्त पुलिस टीम में अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा उपुअ भविष्य भास्कर, नितेश पटेल, थाना प्रभारी इटारसी विक्रम रज़क, उनि वीएम दुबे, अनूप बघेल, विवेक यादव, देवी पाटीदार एवं पुलिस स्टाफ़ शामिल रहे।
न्यूज अपडेट : अवैध पटाखा जब्ती मामले में दो गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








