---Advertisement---

ट्रैक्टर में ट्राली बांध रहा था, तार टूटने से मौत

By
On:
Follow Us

इटारसी। समीपस्थ ग्राम रामपुर अंतर्गत गांव सोमलवाड़ा के पास एक खेत में शनिराम नामक एक ग्रामीण ट्रैक्टर में तार से ट्राली बांधकर खींच रहा था कि अत्यधिक वजन होने से ट्राली खींचने पर तार टूटकर झटके से पीछे की ओर आया और शनिराम के सिर में गंभीर चोट आयी, उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे की है लेकिन पुलिस को इसकी सूचना आज सुबह करीब सवा 11 बजे मिली है। घटना तवा नहर के दूसरी तरफ विवेक चौधरी के खेत में सोमलवाडाखुर्द से पश्चिम तरफ दस किलोमीटर पर हुई थी। बताया गया है कि शनिराम पिता बुद्धालाल अहिरवार 50 वर्ष ट्रैक्टर की ट्राली में तार बांधकर खींच रहा था कि ट्राली से तार टूट जाने से शनिराम के सिर में चोट आयी और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गयी।

शादी के छह माह बाद प्रताडऩा
तवानगर थाना अंतर्गत नयी कालोनी तवानगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरु की है। नयी कालोनी तवानगर की समता पत्नी प्रवीण अम्बोरे 33 वर्ष, वर्तमान निवास मकान नंबर एस/7 अंबेडकर नगर ब्लाक नंबर 8 न्यू मल्टी भोपाल ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी शादी को छह माह बीते हैं लेकिन उसके पति द्वारा उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

कच्ची शराब जब्त
तवानगर थाना पुलिस ने श्यामला हिल्स क्षेत्र तवानगर में बबिता भूसारे पत्नी प्रकाश भूसारे को पांच लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 34 (1) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.