इटारसी। आज पुलिस ने विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने एसपी अरविंद सक्सेना के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। होशंगाबाद, सिवनी मालवा और अन्य जगह हुए फ्लैग मार्च के बाद आज इटारसी में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने किया। उनके साथ ही अगली पंक्ति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, दूसरी पंक्ति में एसडीओपी उमेश द्विवेदी और टीआई विक्रम रजक थे। तीसरी पंक्ति से एसआई और अन्य अधिकारी थे। शाम को 2 बजे पुलिस थाने से फ्लैग मार्च प्रारंभ हुआ जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी आगे-आगे पैदल चले और उनके पीछे-पीछे वाहनों का काफिला था। फ्लैग मार्च में एक सैंकड़ा से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी और करीब डेढ़ दर्जन वाहन शामिल थे। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय पुलिस ने आरपीएफ की कंपनी के जवानों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला था।
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








