इटारसी। पुलिस ने जिलेभर में जुआरियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। दीपावली और उसके आसपास बड़ी मात्रा में होने वाले जुआ की संभावना पर पुलिस ने काम किया और बड़ी संख्या में कार्रवाई की। दीपावली के आसपास इस वर्ष की अब तक की बड़ी कार्रवाई बाबई पुलिस ने की है, जिसमें पचास हजार से अधिक की राशि जब्त की है। इसके बाद डोलरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
बाबई पुलिस ने बागरा रोड पर जुआ खेल रहे रोहित आचार्य, महेश, वीरेन्द्र मोहबे, हिवेन्द्र कुचबंदिया, विनोद बघेल सभी निवासी बाबई को गिरफ्तार कर 54770 रुपए जब्त किए हैं। डोलरिया पुलिस ने बुंदेला मोहल्ला से अनिल राजपूत, मुकेश सिंह, विनोद सिंह, छोटू उर्फ सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 10200 रुपए और ताश पत्ते जब्त किए। इसी तरह से पथरोटा पुलिस ने ग्राम बम्हनगांव के एक खेत में जुआ खेलते 7 व्यक्तियों को पथरोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वीसी घुरैया ने बताया कि एसपी अरविंद सक्सेना के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे जुआ, सट्टा अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी श्री घुरया ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सरोदे, आरक्षक तुलसी राम, महेश, गुड्डू, टिल्लू, गोपाल ने बम्हनगांव खेत में पेड़ के नीचे बैठकर जुआ खेल रहे साकेत निवासी राम शंकर झलिया, आकाश बड़कुल, राहुल उर्फ रूपेश, गोपाल प्रसाद चौरे, सुमित उर्फ बिट्टू, गजेंद्र उर्फ चुरई, संदीप सराठे निवासी साकेत मोथिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कुल 5950 रुपए व 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
इटारसी पुलिस ने खेड़ा पर मुकेश यादव के घर के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर जुआ खेल रहे करीब आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे 1420 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस ने जुआरी ब्रजेश नगरिया पिता लक्ष्मी नारायण नगरिया निवासी सूरजगंज, मुकेश उर्फ मामा पिता गोपाल यादव निवासी मातापुरा किला, टीकाराम पिता कंछेदीलाल कहार निवासी इंगलचाल, कमाल सिंह पिता गोपीलाल कुशवाहा निवासी मालवीयगंज, ब्रजेश पिता सुरेन्द्र मेहतो निवासी सब्जी मंडी इटारसी को गिरफ्तार किया है। उधर कोतवाली पुलिस ने भी जुआरियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस ने आदमगढ़ रोड पर अशोक तिवारी की फैक्ट्री के पास देर रात सचिन, राहुल, संदीप और मोहित को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके पास से 12 सौ रुपए और ताश पत्ते जब्त किए हैं। इसी तरह से फारेस्ट डिपो गली में पीलीखंती से स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे दीपक, देवेश, शिवम, धन्नालाल, पन्नालाल, शैलेन्द्र से 640 और ताश पत्ते, साईं एसटीडी के पास से देवेन्द्र, दिनेश, सोनू और नीलेश से 4030 रुपए और ताश पत्ते, सदर बाजार शंकर मंदिर के पास से संतोष, उमाशंकर, टीकाराम, धीरज, दीपक, दीपक मंसोरिया से 5500 रुपए और ताश गड्डी जब्त की।










