इटारसी। नयायार्ड स्थित पुलिया के पीछे दो युवकों ने एक के साथ रास्ता रोककर मारपीट की और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गोपाल पिता रामकुमार मीणा 29 वर्ष, निवासी आजाद नगर नयायार्ड ने शिकायत दर्ज करायी है कि अमित राजोरिया और एस ठोके नामक इंदिरा नगर नयायार्ड निवासी युवकों ने उसका रास्ता रोककर अड़ीबाजी की और गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। एक अन्य मामले में 18 बंगला निवासी दीपक पिता लखनलाल कुशवाह, 42 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि मनीष कहार निवासी नई गरीबी लाइन ने उसे गालियां दीं और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसी तरह गांधीनगर निवासी अरविंद पिता कालीचरण अहिरवार 32 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि अनिल अहिरवार निवासी गांधीनगर ने उसे गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।
चाकू लहराते एक युवक धराया
शहर के गरीबी लाइन क्षेत्र से एक युवक को चाकू के साथ गिरफतार किया है, आरोपी चाकू लेकर लोगो में दहशत फैला रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गरीबी लाइन शंकर मंदिर के पास से दोपहर के समय मनीष उर्फ मोना पिता कैलाश कहार को खटकेदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चाकू लेकर लोगो में दहशत फैला रहा था, पुलिस ने आरोपी युवक पर 25 आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।








