इटारसी। ग्राम तीखड़ में ताश के पत्ते पर बाजी लगाते हुए पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पथरोटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तीखड़ पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे ताश के 52 पत्ते और 1850 रुपए जब्त किए।
पथरोटा पुलिस के अनुसार ग्राम तीखड़ में प्रेमसिंह उईके, सालकराम काजिक, रविशंकर धुर्वे, गगन बट्टी और मुकेश तुमराम ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे कि मौके पर पहुंचकर उनको गिरफ्तार कर 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
ताश के पत्तों पर बाजी लगाते पकड़े
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








