इटारसी। ट्रेनों में चोरी करने वालों की धरपकड़ के तहत जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नारायण पिता गणेश मोगिया 26 वर्ष, सेमरी हरचंद का रहने वाला है। इसने 12807 समता एक्सपे्रस के स्लीपर कोच एस-1 की बर्थ 7 से एक बैग चुराया था।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी सुमित शेखर समता एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। घटना पांच जुलाई की है जब ट्रेन भोपाल नागपुर के बीच थी तो इटारसी के पास सुमित का बैग चोरी हो गया। बैग में एक मोबाइल और कपड़े थे। सुमित की शिकायत पर जीआरपी ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की और मामले में नारायण पिता गणेश मोगिया को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रेन में चोरी करने वाला पकड़ाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








