---Advertisement---

बच्चे बने पंच प्यारे, पुष्पवर्षा से किया स्वागत

By
On:
Follow Us

इटारसी। गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा 13 जनवरी, रविवार को सिख समाज के दसवे गुरु गुरु गोविन्द सिंघ का प्रकाशोत्सव मनाएगी। आज से प्रकाश पर्व के कार्यक्रम नगर कीर्तन के माध्यम से प्रारंभ हो गए हैं। आज दोपहर में गुरुद्वारा भवन से नगर कीर्तन निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। इस वर्ष नगर कीर्तन की खास बात यह रही कि पहली बार समाज के बच्चों को पंच प्यारे बनाया गया था, जो पूरे वक्त आकर्षण का केन्द्र रहे। प्रकाशोत्सव के लिए गुरुद्वारा भवन को विद्युत रोशनी से आकर्षक सजाया गया है।
सिखों के दसवे गुरु गुरु गोविन्द सिंघ के प्रकाशोत्सव का मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा में 13 जनवरी, रविवार को होगा। आज नगर कीर्तन में गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बैंड की प्रस्तुति भी आकर्षक रही। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया और शहर में जगह-जगह नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गुरु गोविंद सिंघ जयंती पर 13 जनवरी को सुबह 5 बजे नितनेम साहब के पाठ से कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। इस दौरान सुबह 10 से 11 बजे गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चे भी कीर्तन करेंगे। दोपहर 1 बजे से लंगर, शाम 7 बजे रहिरास साहब का पाठ होगा और रात 10:30 से 11:30 बजे तक ज्ञानी अजीत सिंघ के रागी जत्थे के कीर्तन से कार्यक्रम संपन्न होगा।

नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत
गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के द्वारा गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जो गुरूद्वारे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लक्कड़गंज आया। पंच प्यारो, श्री गुरू ग्रंथ साहब एवं नगर की सिक्ख साध संगत का स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे,सचिव जितेन्द्र अग्रवाल बबलू, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, समिति के सदस्य अमित मौर्य, सुनील दुबे एवं मंदिर के पुजारी पं. पीयूष पांडेय के द्वारा गुलाब के फूलो की पुष्प वर्षा की गई।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.