इटारसी। ट्रेन में सफर कर रहे एक विदेशी नागरिक का मोबाइल और जूते चोरी होने का मामला इन दिनों जीआरपी के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। वारदात के बाद विदेशी ने नागपुर जीआरपी में प्रकरण पंजीबद्ध कराया जहां से डायरी आने के बाद स्थानीय अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के डरबन निवासी एक यात्री रोनाल ज्योवेट 70 वर्ष का मोबाइल, पर्स और जूते अज्ञात चोर ने राप्तीसागर एक्सप्रेस में सफर के दौरान उड़ा लिए। घटना 8 जनवरी की बतायी जा रही है। यात्री ट्रेन के जनरल कोच में कानपुर से नागपुर की यात्रा कर रहा था। घटना के वक्त यात्री सो रहा था। इटारसी में नींद खुली तो उसे चोरी होने की जानकारी मिली। पर्स में पांच हजार रुपए नगद, महंगा मोबाइल जिसकी कीमत करीब पचास हजार रुपए बतायी जा रही है। इसके साथ ही उसके पांच हजार रुपए कीमत के जूते सहित साठ हजार रुपए का माल उड़ा लिया।
विदेशी नागरिक का सफर के दौरान मोबाइल, जूते चोरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








